10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमवार रात को जारी होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कटआॅफ लिस्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की पहली कटऑफ के लिए प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी और यह गुरुवार तक चलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 18 Jun 2018, 4:26 PM IST

Delhi University first cut-off

सोमवार रात को जारी होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कटआॅफ लिस्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन की राह देख रहे स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है। आज रात यानि सोमवार रात डीयू की पहली कटआॅफ लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार कटआॅफ रेशो पिछले बार से हाई रहने की उम्मीद है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से दी जानकारी में बताया गया कि छात्रों के एडमिशन के लिए इस बार 5 कटआॅफ लिस्ट निकाली जाएगी और इसके बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होगी।

पहली कटऑफ की प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से होगी शुरू
पहली कटऑफ के लिए प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी और यह गुरुवार तक चलेगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर जिन कोर्सो के लिए स्टूडेंट का एडमिशन लेना है, उसके लिए पैरेंट्स और आवेदकों को अपने सर्टिफिकेट्स की एक कॉपी ले जानी होगी जिसे खुद से अटेस्ट करना होगा।

ये भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 24 जून से पहले करें आवेदन

अभ्यर्थी को साथ ले जाना होगा आॅरिजिनल सर्टिफिकेट
इसके साथ उन्हें आॅरिजिनल सर्टिफिकेट भी ले जाना होगा। स्टूडेंट दो या दो अधिक अटेस्ट किए हुए पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी ले जाएं। प्रिंसिपल की तरफ से जब एडमिशन की अप्रूवल मिल जाए तो स्टूडेंट्स को उनके डैशबोर्ड पर एक नया टैब दिखेगा जिसकी मदद से वे ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: ONGC ने निकाली मेडिकल आॅफिसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

एडमिशन को करना हो कैंसिल तो ये है प्रोसेस

इसके अलावा यदि कोई स्टूडेंट किसी कॉलेज से अपना एडमिशन वापस लेना चाहता है और वह फीस का भुगतान भी कर चुका है तो उसे डीयू पोर्टल पर जाकर अपने ऐडमिशन को कैंसिल करना होगा। इसके बाद कैंसलेशन/विदड्रॉल फीस का पेमेंट करना होगा। कैंसिलेशन स्लिप का प्रिंटआउट पहले वाले कॉलेज में जमा करना होगा। कैंसिलेशन स्लिप जमा करने के बाद अभ्यर्थी को कॉलेज से जमा किए गए असल दस्तावेज वापस मिल जाएंगे। फिर वे एडमिशन के लिए अन्य कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं।