26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU Admission: दूसरी कटऑफ के लिए दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

DU Admission Process: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज से दूसरी कटऑफ के लिए भी दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। प्रवेश प्रक्रिया आज से 21 अक्टूबर तक चलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 19 Oct 2020, 7:25 AM IST

first year admission

first year admission

DU Admission Process: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज से दूसरी कटऑफ के लिए भी दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। प्रवेश प्रक्रिया आज से 21 अक्टूबर तक चलेगी।


डीयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए कॉलेज की वेबसाइटों पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। दूसरी डीयू कट-ऑफ में शामिल उम्मीदवार कॉलेजों में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

DU UG Admission Process
DU की दूसरी कटऑफ ध्यान से देखें और चेक करें किस कॉलेज की कटऑफ में आपका दाखिला हो सकता है।
DU कॉलेज और कोर्सेज के लिए क्लिक करें।
अब कॉलेज की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
आवश्यक विवरण भरें और सबमिट कर देवें। विद्यार्थी अपने डाक्यूमेंट्स पहले से स्कैन करके सेव रखें, जिससे अपलोड करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।


दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रत्येक संबद्ध कॉलेज ने छात्रों को अपने कॉलेजों में प्रवेश के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेज ऑनलाइन संपर्क रहित प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन जांच के बाद ही एडमिशन की अनुमति दी जाएगी।

इस साल डीयू की पहली कटऑफ लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी की गई थी जिसमें लगभग 50 प्रतिशत सीटें भरी हुई थी. दिल्ली यूनवर्सिटी में 70,000 अंडरग्रेजुएट सीटें हैं। दूसरी लिस्ट के एडमिशन आज 19 अक्टूबर सुबह 10 बजे से शुरू है। इस साल COVID-19 महामारी के कारण DU प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है।