पढ़ाई के लिए भी मानसरोवर अपनी पहचान बनाने लगा है। यहां कई स्कूल और कॉलेज है, जहां बच्चे अध्ययन के लिए रह रहे हैं। वहीं कई बड़े-बड़े कोचिंग सेंटर भी हैं। कोचिंग सेंटर खुलने के कारण फुड स्टॉल और पीजी बढ़ रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर (Jobs In Rajasthan) बढ़ रहे हैं। मानसरोवर में पटेल मार्ग, मानसरोवर प्लाजा, एसएफएस, विक्रमादित्य मार्ग, थड़ी मार्केट जैसी जगहों पर 8 से 10 बड़े-बड़े कोचिंग सेंटर हैं। वहीं अरावली मार्ग, विजय पथ, गोखले मार्ग, शिप्रा पथ, रजत पथ, न्यू सांगानेर रोड, एसएफएस मानसरोवर, थड़ी मार्केट पर कई स्कूल हैं। यहां कॉलेज भी है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में पीजी हैं। इससे स्थानीय निवासियों को मोटी आय भी हो रही है। छात्र बढ़ने से फास्ट फूड सेंटर व कैफे भी खूब नजर आने लगे हैं। दिनभर कैफे में युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है।