
Online test on Indian history, art and culture
exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - भारत के किस शहर में हाल ही प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है?
(अ) दिल्ली
(ब) बेंगलूरु
(स) कानपुर
(द) लुधियाना
प्रश्न (2) - एडलगिव हुरुन इंडिया ने हाल ही दानवीरों की एक सूची जारी की है। इसके अनुसार, इस साल किसने सबसे ज्यादा दान किया है?
(अ) अजीम प्रेमजी
(ब) मुकेश अंबानी
(स) रतन टाटा
(द) शिव नादर
प्रश्न (3) - भारत के किस पड़ोसी देश में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ के मामले सामने आये हैं?
(अ) म्यांमार
(ब) चीन
(स) बांग्लादेश
(द) पाकिस्तान
प्रश्न (4) - निम्नलिखित में से किसे हाल ही यूआईडीएआई का नया सीईओ नियुक्त किया गया है?
(अ) जितेन्द्र झा
(ब) योगेश द्विवेदी
(स) पंकज कुमार
(द) अर्नब बत्रा
प्रश्न (5) - राजस्थान की कामधेनु किसे कहा जाता है?
(अ) गीर गाय
(ब) थारपारकर
(स) कांकरेज
(द) राठी गाय
प्रश्न (6) - वह स्रोत जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है-
(अ) दिव्यावदान
(ब) अर्थशास्त्र
(स) इंडिका
(द) अशोक शिलालेख
प्रश्न (7) - निम्नलिखित में से किस बौद्ध ग्रंथ में संघ जीवन के नियम प्राप्त होते हैं?
(अ) दीघ निकाय
(ब) विनय पिटक
(स) अभिधम्म पिटक
(द) विभाषा शास्त्र
प्रश्न (8) - भारतीय संविधान सभा के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता इन्होंने की थी-
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू
(ब) डॉ. राजेंन्द्र प्रसाद
(स) डॉ.बी.आर. अम्बेडबर
(द) डॉ.सच्चिदान्द सिन्हा
प्रश्न (9) - श्रीलंका का पुराना नाम क्या है?
(अ) सिलोन
(ब) मलाया
(स) निप्पन
(द) पर्शिया
प्रश्न (10) - किसे विश्व का अपरिवर्तनीय नगर कहा जाता है?
(अ) पेरिस
(ब) न्यूयॉर्क
(स) केपटाउन
(द) रोम
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (द), 6. (स), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (द)
Published on:
23 Nov 2019 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
