
Online exam guide mock test interview question answers
exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - संघ लोक सेवा आयोग की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) संसद
(ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(स) राष्ट्रपति
(द) प्रवर समिति
प्रश्न (2) - निम्न में से कौन-सा पानी का शुद्धतम रूप है?
(अ) नदी का पानी
(ब) वर्षा का पानी
(स) झरने का पानी
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (3) - ‘ग्रीन हाऊस इफेक्ट’ के लिए इनमें से कौन-सी गैस प्रभावी है?
(अ) कार्बन-मोनो-ऑक्साइड
(ब) ऑक्सीजन
(स) कार्बन-डाई-ऑक्साइड
(द) नाइट्रोजन
प्रश्न (4) - बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू की गई साप्ताहिक पत्रिका कौन-सी थी?
(अ) कामरेड
(ब) केसरी
(स) यंग इंडिया
(द) अल हिलाल
प्रश्न (5) - किस भारतीय ने देश के बाहर सर्वप्रथम गणतंत्रात्मक सरकार की स्थापना की थी?
(अ) राजा महेन्द्र प्रताप
(ब) रासबिहारी बोस
(स) मोहन सिंह
(द) सुभाष चन्द्र बोस
प्रश्न (6) - बिहारी किस काल के कवि थे?
(अ) वीरगाथा काल
(ब) रीति काल
(स) भक्ति काल
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न (7) - भारतीयों के लिए ‘सिल्क मार्ग’ किसने आरंभ किया?
(अ) कनिष्क
(ब) हर्ष
(स) अशोक
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (8) - निम्न में से कौन एक सरोद वादक नहीं है?
(अ) अली अकबर खान
(ब) अल्ला रक्खा खान
(स) अलाउद्दीन खान
(द) अमजद अली खान
प्रश्न (9) - कौन-सी देश की महत्त्वपूर्ण स्वर्ण खदान नहीं है?
(अ) कोलार
(ब) हॉस्पेट
(स) रामगिरि
(द) हट्टी
प्रश्न (10) - अमरकंटक में कौन-सी नदी का उद्गम होता है?
(अ) दामोदर
(ब) महानदी
(स) नर्मदा
(द) ताप्ती
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (ब), 3. (स), 4. (ब), 5. (अ), 6. (ब), 7. (अ), 8. (ब), 9. (ब), 10. (स)
Published on:
25 Nov 2019 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
