
Exam Guide
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - हाल ही नाबार्ड के नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
(अ) गोविंदा राजुलु चिंताला
(ब) प्रकाश महदेवा
(स) राहुल त्यागी
(द) विक्रम सचदेवा
प्रश्न (2) - केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) के साथ कितनी नई मंडियों का एकीकरण किया?
(अ) 180
(ब) 177
(स) 165
(द) 205
प्रश्न (3) - चीन की सरकार ने किस देश के निर्यात पर 80 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है?
(अ) नेपाल
(ब) पाकिस्तान
(स) ईरान
(द) ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न (4) - भारत सरकार ने शैक्षिक वर्ष को सुचारु रूप से चलाने के लिये किस कार्यक्रम को शुरू करने की घोषणा की?
(अ) प्रधानमंत्री सुचारू शिक्षा
(ब) प्रधानमंत्री पढ़ो भारत
(स) प्रधानमंत्री ई-विद्या
(द) प्रधानमंत्री पढ़ो विद्या
प्रश्न (5) - चारबैत क्या है?
(अ) नाथ समुदाय से जुड़ा प्रसिद्ध नृत्य
(ब) गैर नृत्य के साथ प्रयुक्त वाद्य
(स) गरासिया जनजाति से जुड़ा गीता
(द) काव्य से भरपूर एक लोकनाट्य विधा
प्रश्न (6) - ‘डांगलैंड’ किसका भाग है?
(अ) भोरात पठार
(ब) आबू पर्वत
(स) करौली पठार
(द) चित्तौडगढ़़
प्रश्न (7) - जहांगीर महल स्थित है-
(अ) दिल्ली
(ब) औरंगाबाद
(स) आगरा
(द) लाहौर
प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से किसे भारत का प्रथम विधि-निर्माता माना जाता है?
(अ) पाणिनी
(ब) मनु को
(स) कौटिल्य को
(द) कपिल को
प्रश्न (9) - तालचिर प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र है-
(अ) मध्यप्रदेश का
(ब) छत्तीसगढ़ का
(स) बिहार का
(द) ओडिशा का
प्रश्न (10) - ध्वनि की तीव्रता को मापने वाला यंत्र है-
(अ) क्रोनोमीटर
(ब) एनिमोमीटर
(स) ओडियोफोन
(द) ऑडियोमीटर
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (स), 5. (द), 6. (स), 7. (स), 8. (ब), 9. (द), 10. (द)
Published on:
24 Jul 2020 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
