9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 2 Sep 2020, 2:00 PM IST

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार ने मास्क ना पहनने वालों के लिए ‘रोको-टोको’ अभियान की घोषणा की है?
(अ) पंजाब
(ब) बिहार
(स) मध्यप्रदेश
(द) उत्तर प्रदेश

प्रश्न (2) - भारत सरकार ने विश्व बैंक समूह के साथ तमिलनाडु में कितनी परियोजनाओं के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(अ) आठ
(ब) दो
(स) चार
(द) सात

प्रश्न (3) - केंद्र सरकार ने हाल ही सार्वजनिक क्षेत्र की तीन साधारण बीमा कंपनियों में कितने करोड़ रुपए की पूंजी डालने को मंजूरी दे दी?
(अ) 12,450 करोड़ रुपए
(ब) 22,450 करोड़ रुपए
(स) 32,450 करोड़ रुपए
(द) 52,450 करोड़ रुपए

प्रश्न (4) - विश्व युवा कौशल दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
(अ) 10 मार्च
(ब) 15 जनवरी
(स) 12 अप्रेल
(द) 15 जुलाई

प्रश्न (5) - सिवाना दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?
(अ) परमार भोज
(ब) वीर नारायण
(स) टीकम राय
(द) राव मालदेव

प्रश्न (6) - जयपुर के किस महाराजा के शासनकाल में अल्बर्ट हॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ?
(अ) माधोसिंह प्रथम
(ब) रामसिंह द्वितीय
(स) माधोसिंह द्वितीय
(द) रामसिंह प्रथम

प्रश्न (7) - टीपू सुल्तान ने ब्रिटिश सेना को 1780 में हराया था-
(अ) हैदराबाद में
(ब) पोलीलुर में
(स) सेरिंगपटनम में
(द) निजामाबाद में

प्रश्न (8) - पेशवाई को कब समाप्त किया गया?
(अ) 1818 में
(ब) 1810 में
(स) 1878 में
(द) 1805 में

प्रश्न (9) - भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों को निम्न में से किस देश के संविधान से लिया गया है?
(अ) यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमरीका
(ब) यूनाइटेड किंगडम
(स) आयरलैण्ड
(द) जापान

प्रश्न (10) - विटामिन सी को और किस नाम से जाना जाता है?
(अ) एमीनो एसिड
(ब) एस्कॉर्बिक एसिड
(स) एसिटिक एसिड
(द) एजेलेइक एसिड

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (द), 5. (ब), 6. (स), 7. (ब), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब)