6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: UKSSSC पेपर लीक जांच के बाद 5 भर्ती परीक्षा रद्द, UKPSC कराएगा आगामी भर्तियां

यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले की जांच के बाद उत्तराखंड में अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं का खुलासा किया, 770 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पांच भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
uttarakhand cabinet

uttarakhand cabinet

पेपर लीक विवाद से घिरे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है। मीटिंग में धामी कैबिनेट ने सबसे बड़ा फैसला प्रदेश में भर्तियों को लेकर ही लिया। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। राज्य सरकार आगामी करीब 7000 पदों की भर्ती परीक्षा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से कराएगा।


कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के बाद अब 5 परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। रद्द की गई भर्ती परीक्षा में वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स शामिल हैं। इन परीक्षाओं के निरस्त होने के बाद प्रदेश में 770 भर्तियां प्रभावित हुई हैं।


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से संबंधित लगभग 07 हजार पदों के लिए लोक सेवा आयोग परीक्षा कराएगा। इनमें 700 ऐसे पद हैं जिनकी परीक्षा हुई है किन्तु परिणाम नहीं आया है। 5340 ऐसे पद है जिनका केवल विज्ञापन प्रकाशित हुआ है और 1187 ऐसे पद हैं जिनका विज्ञापन प्रकाशित किया जाना है। जिनकी फीस जमा थी, उन्हें पुनः फीस नहीं देना होगा।

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2022 : नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट



उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले के बाद जो परीक्षाएं अधर में लटकी हुई हैं उन परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।
1. पटवारी.लेखपाल भर्ती
2. बंदी रक्षक भर्ती
3. पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक भर्ती
4. मानचित्रकार भर्ती
5. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती
6. सिविलए विद्युत, यांत्रिक जेई भर्ती
7. अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी
8. पुलिस कांस्टेबल-पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक भर्ती
9. कृषि, पशुपालन, उद्यान स्नातक भर्ती
10. सहकारिता पर्यवेक्षक भर्ती
11. गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती
12. सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक भर्ती
13. कनिष्ठ सहायक भर्ती
14. वैयक्तिक सहायक भर्ती
15. सहायक लेखाकार भर्ती
16. व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी भर्ती
17. स्केलर-वन विभाग भर्ती
18. उप निरीक्षक पुलिस, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी

यह भी पढ़ें- CUET UG 2022 Result : इस तारीख तक जारी हो जाएगी रिजल्ट, UGC चेयरमैन ने किया एलान



उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाला सामने आने के बाद उम्मीदवारों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की। अगस्त के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने समीक्षा बैठक के बाद इसे मंजूरी दी थी। अब कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम ने पांच और परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान कर दिया है।