इस परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का ने ऑल इंडिया नंबर 1 रैंक हासिल की हैं, जबकि दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा सेकेंड टॉपर बने हैं। टॉप 50 की लिस्ट में 16 महिला कैंडिडेट हैं। जिनमें राजस्थान की ऑल इंडिया टॉपर तनिष्का भी शामिल हैं। तनिष्का ने 715 अंक हासिल किए हैं। टॉप 50 स्टूडेंट में 9 कर्नाटक राज्य के हैं। इसके बाद गुजरात और दिल्ली के 5-5 स्टूडेंट हैं। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 4-4 टॉपर बने हैं। राजस्थान और महाराष्ट्र 3-3, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु हरियाणा 2.2 और पंजाब, जम्मू, गोवा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल से 1-1 टॉपर बने हैं।
नीट यूजी टॉपर्स की लिस्ट इस प्रकार है
रैंक 1 राजस्थान से तनिष्का
रैंक 2 दिल्ली से वत्स आशीष बत्रा
रैंक 3 कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले
रैंक 4 कर्नाटक से रुचा पावाशे
रैंक 5 तेलंगाना से एराबेली सिद्धार्थ राव
यह भी पढ़ें- CUET UG 2022: NTA आज जारी कर सकता है आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड