NTA CUET 2022 Answer Key : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (UG) की आंसर की जारी कर सकती है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in से आंसर की चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। एक वरिष्ठ एनटीए अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट का ऐलान 13-14 सितंबर को किया जा सकता है। हालांकि, NTA की तरफ से अभी रिजल्ट या आंसर की डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है।