
FMGE Result December 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने दिसंबर सत्र की FMGE परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, natboard.edu.in
कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड 27 जनवरी 2025 या उसके बाद कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में पास हो गए, उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए कार्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-होम पेज पर FMGE Result वाले लिंक पर क्लिक करें
-लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
-इसके बाद परिणाम आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
-इसे डाउनलोड कर लें
यह भी पढ़ें- IAS इंटरव्यू में कपड़ों को लेकर न करें ये भूल
-विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद FMGE-December 2024 प्रश्नपत्र में एक प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाया गया। इस प्रश्न के लिए सभी कैंडिडेट्स को पूरे अंक दिए गए हैं। व्यक्तिगत रिजल्ट 27 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
-प्रमाण पत्र वितरण के लिए अलग से होगी घोषणा
-कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि FMGE प्रक्रिया के किसी भी चरण में अयोग्यता या अनुचित साधनों का उपयोग पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। फिर चाहे परिणाम घोषित कर दिया गया हो या प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया हो
-NBEMS द्वारा जारी FMGE December 2024 Scorecard का उपयोग राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण के लिए नहीं किया जा सकता है
एफएमजीई दिसंबर 2024 से संबंधित किसी भी तरह के सवाल के लिए NBEMS की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर है 011-45593000
एफएमजीई परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 से 4:30 बजे के बीच आयोजित की गई।
एफएमजीईका फुलफॉर्म (FMGE Full Form) है फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन। इस परीक्षा का आयोजन इस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किया जाता है। विदेश से डिग्री हासिल करने के बाद भारत लौटर कर MBBS प्रैक्टिस करने के लिए इस परीक्षा में पास होना जरूरी है।
Updated on:
20 Jan 2025 09:33 am
Published on:
20 Jan 2025 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
