scriptGeneral Science Questions: क्या आप भी जानते हैं विज्ञान से जुड़े इन सवालों के जवाब | General Science Questions and answers in hindi mock test online | Patrika News

General Science Questions: क्या आप भी जानते हैं विज्ञान से जुड़े इन सवालों के जवाब

locationजयपुरPublished: Jul 30, 2020 08:19:31 am

General Science Questions: रोजमर्रा के जीवन में हमारे साथ कई वैज्ञानिक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हमें उनका पता ही नहीं चलता। हम ऐसी ही कुछ चीजों के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में यहां जानेंगे।

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

प्रश्न (1) – पेंग्विन पक्षी है या जलचर?
पेंग्विन एक प्रकार का पक्षी है जो उड़ नहीं पाता, पर काफी समय पानी के अंदर बिता सकता है। इनकी 17 प्रजातियां मिलती हैं। पेंग्विन के नाम पर हमें लगता है कि वे सिर्फ अंटार्कटिका के बर्फीले इलाकों में ही मिलते होंगे। ऐसा नहीं है। वे न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमरीका में भी मिलते हैं।

प्रश्न (2) – दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है?
यदि आपका आशय महाद्वीप से नहीं है तब ग्रीनलैंड सबसे बड़ा द्वीप है जिसका क्षेत्रफल 21 लाख 30 हजार 800 वर्ग किलोमीटर है। इसके बाद न्यूगिनी है जिसका क्षेत्रफल 7,85, 753 वर्ग किलोमीटर है। इसके बाद बोर्नियो और मैडागास्कर द्वीप हैं। सबसे छोटे महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,60,000 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न (3) – नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर अपना कौन सा पैर रखा?
नील आर्मस्ट्रांग ने पहले बायां पैर बाहर निकाला और चंद्रमा की सतह पर रखा। उनका दायां पैर लैंडिग पैड पर ही था और कहा ‘इंसान का यह छोटा सा कदम, मनुष्य जाति के लिए लम्बी छलांग है।’ यह बात 21 जुलाई 1969 की है।

प्रश्न (4) – गुलाब का जीवन कितना होता है?
गुलाब के पेड़ की ठीक से देखभाल की जाए तो वह लम्बे समय तक फूल देता रहता है। पेड़ की शाखाओं को समय पर काटना होता है। गुलाब की सौ से ज्यादा प्रजातियां दुनिया में पाई जाती हैं। जंगली गुलाबों से लेकर हाइब्रिड गुलाब तक होते हैं। डाली से तोड़े जाने के बाद पानी भरे गुलदान में पांच-छह दिन तक वे खिले रह सकते हैं। डाली में रहने पर इससे भी ज्यादा समय तक रह सकते हैं। यों तोड़े जाने के बाद पानी में न रखा जाए तो एक दिन बाद कुम्हलाने लगते हैं।

प्रश्न (5) – दुनिया का पहला रेडियो स्टेशन कौनसा है?
24 दिसंबर, वर्ष 1906 की शाम कनाडा के वैज्ञानिक रेगिनाल्ड फेसेंडेन ने जब अपना वॉयलिन बजाया और अटलांटिक महासागर में तैर रहे तमाम जहाजों के रेडियो ऑपरेटरों ने उस संगीत को अपने रेडियो सेट पर सुनाए वह दुनिया में रेडियो प्रसारण की शुरुआत थी। पर व्यावसायिक दृष्टि से माना जाता है कि 2 नवम्बर 1920 को पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में दुनिया का पहला कॉमर्शियल लाइसेंस प्राप्त रेडियो स्टेशन स्थापित किया गया। यह आज भी सक्रिय है और सीबीएस रेडियो का हिस्सा है। इसके पहले 1918 में ली द फॉरेस्ट ने न्यूयॉर्क के हाई ब्रिज इलाके में दुनिया का पहला रेडियो स्टेशन शुरु किया। कुछ दिनों बाद ही पुलिस को खबर लग गई और रेडियो स्टेशन बंद करा दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो