8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

life management skills: अपना बेस्ट दें और सारी टेंशन भूल जाएं

यदि आपसे कह दिया जाए कि आप चाहे जो कुछ कर लें, आपका जिंदगी पर कंट्रोल नहीं रहेगा। ऐसे में क्या आपको आराम मिल पाएगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Rangey

•

Updated: 28 Sep 2019, 12:12 PM IST

life management skills: अपना बेस्ट दें और सारी टेंशन भूल जाएं

life management skills

बहुत ज्यादा चिंता करते हैं?
क्या आप बहुत ज्यादा चिंता worry करते हैं? क्या आप खुद को अकेला महसूस करते हैं? आप दरअसल चिंता इसलिए करते हैं क्योंकि आपको लगता है कि जीवन में सब कुछ आपके प्रयासों का सीधा परिणाम है। आपको हर छोटी चीज के लिए परेशान होना छोड़ देना चाहिए। क्या हो, यदि आपसे कह दिया जाए कि आप चाहे जो कुछ कर लें, आपका जिंदगी पर कंट्रोल नहीं रहेगा। ऐसे में क्या आपको आराम मिल पाएगा? ऐसे में पूरी तरह से टेंशन फ्री हो जाएंगे। तब आप सिर्फ किस्मत वाले या बदकिस्मत होंगे। आपको इस तरह के विचार से घबराने के बजाय अपने अनुभवों के आधार पर जीवन जीना चाहिए। आप अपनी पूरी लाइफ को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। आपको इसका आनंद लेना चाहिए।
सब अच्छे के लिए होता है
इंसान जिद्दी होते हैं। हम अपने जीवन से सीखना पसंद नहीं करते हैं। जबकि समय हमें लगातार सिखाता रहता है। वह बार-बार हमें सिखाता है। हम न जाने कितनी बार इन बातों को सुन चुके हैं कि जब एक दरवाजा बंद हो जाता है, तो दूसरा अपने आप खुल जाता है। जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए होता है। जो भी जीवन में घटित होता है, एक खास कारण से होता है। जीवन की धारा के साथ बहना सीखो। अपने समय में जियो। हर पल को महसूस करो। यही जीवन का सार है।
आप सिर्फ कर्म करें
यह सच्चाई है कि हम सिर्फ अपना काम कर सकते हैं। परिणाम को लेकर ज्यादा चिंतित होने से फायदा नहीं है। कुछ लोग जीवन में जरूरत से ज्यादा प्लानिंग करते हैं, पर जीवन उनके लिए पहले से ही कुछ और प्लान कर चुका होता है। हर चीज पर अपना कंट्रोल करने के बजाय कुदरत की इच्छा को भी स्वीकार किया जाए। इसके लिए बेहद विनम्र होना आवश्यक है। अपने अनुभवों से आपने महसूस किया होगा कि कई बार जीवन ने आपको ऐसा कुछ दे दिया, जिसकी कल्पना भी आपने नहीं की होगी। किसी चीज के बारे में चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होता है। अपना बेस्ट करना चाहिए और खुद पर भरोसा बनाए रखना चाहिए।
समय हर सवाल का जवाब देगा
इंसान के पास जिज्ञासा और संदेह दो क्वॉलिटीज होती हैं। जो भी हमारे सामने हैं, उसके बारे में जिज्ञासा और संदेह करके हम विकसित होते हैं। कई बार समस्याएं हमारे सामने आ जाती हैं। हम परेशान हो जाते हैं। पर समय अपने आप चीजों को सुलझा देता है। आपने जिंदगी में कई बार अनुभव किया होगा कि कई बड़ी मुश्किलें बाद में बेहद आसान लगने लगीं। समय के साथ आपको अपने हर सवाल का जवाब मिल जाता है। आपको बस धैर्य के साथ अपने काम में लगे रहना चाहिए।