मुंबई के इस छात्र का नाम पिंगला राहुल मोरे है, राहुल ने ही 2018 डूडल 4 गूगल प्रतिस्पर्धा जीता था, उसने अंतरिक्ष की खोजी के प्रति अपनी रुचि को दर्शाने के लिए अपनी कल्पनाओं का इस्तेमाल किया। डूडल में एक छोटी लड़की टेलीस्कोप से अंतरिक्ष में देख रही है, जहां उसे ग्रह, तारे और सैटेलाइट नजर आ रहे हैं। अंतरिक्ष की विशालता दिखाने के लिए पिंगला राहुल ने आकाशगंगाए, ग्रह और अंतरिक्ष यान बनाकर गूगल के लोगो को दर्शाया। आपको बता दें कि अंतरिक्ष की पढ़ाई के लिए छात्रों की फिजीक्स, मैथेमेटिक्स अच्छी होनी चाहिए और उन्हें इसके लिए उन्हें एस्ट्रोफिजिक्स कोर्सेज की पढ़ाई करनी होती है।