9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat GSEB 10th SSC result 2018 : 28 मई को gseb.org.in पर होगा जारी

द गुजरात सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (जीएसएचएसईबी) 28 मई को 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित करेगा।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

May 24, 2018

Gujarat GSEB 10th SSC result 2018

द गुजरात सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (जीएसएचएसईबी) 28 मई को 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित करेगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - www.gseb.org.in पर देख सकते हैं। सीनियर सेकंडरी एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सुबह 8 बजे देख सकते हैं। एसएससी और एसएचसी एग्जाम्स 12 मार्च से शुरू हुए थे। इससे पहले बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास साइंस का रिजल्ट 9 मई को जारी किया जा चुका है।

Gujarat GSEB 10th SSC result 2018

पिछले साल करीब 10.64 लाख स्टूडेंट्स ने एसएससी एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था। ग्रेस मार्क्स देने के बावजूद रेगुलर, रिपीटर्स और ओपन व प्राइवेट कैंडिडेट्स को मिला कर कुल पास प्रतिशत 53.10 रहा था। वर्ष 2017 में ओवरऑल पास परसेंट 68.24 था। वहीं वर्ष 2016 में रेगुलर स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 67.06 था। उस समय 3750 कैंडिडेट्स को A1 ग्रेड मिला था।

Gujarat GSEB 10th SSC result 2018

ऐसे चैक करें अपना रिजल्ट अपना रिजल्ट चैक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को गुजरात बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट www.gseb.org.in पर जाना होगा। यहां आपको class 10 results का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया टैब खुलेगा। यहां आपको अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जानकारियां डाल कर सब्मिट करना होगा। इसके बाद आपका रिपोर्ट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट ले लें। यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए काम आएगा।