कोरोना महामारी की वजह से हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के मुताबिक 10वीं के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। 12वीं कक्षा के रिजल्ट तैयार करने में कक्षा 10 के मार्क्स, कक्षा 11 के मार्क्स और 12वीं कक्षा के यूनिट टेस्ट, मिड-टर्म और प्री-बोर्ड मार्क्स का वेटेज शामिल किया गया है। इसमें 10वीं और 11वीं के 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं के 40 प्रतिशत वेटेज निर्धारित हैं। इस वर्ष लगभग 2.27 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।