हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा (Haryana Board open school exams) में 16 हजार 915 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 2 हजार 862 बच्चे पास हुए हैं, जबकि 14 हजार 053 को फिर से परीक्षा देनी होगी। 17 जुलाई, 2020 को परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (Board of School Education Haryana) द्वारा यह डाटा जारी किया गया है।