
NTA JEE Main 2021 Result: जेईई मेंस 2021 रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। एनटीए द्वारा जेईई मेंस 2021 का रिजल्ट आज कर दिया गया है। फरवरी सेशन के लिए आयोजित हुई जेईई मेन 2021 परीक्षा के नतीजे एनटीए की आधिकारिक परीक्षा पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। जो स्टूडेंट्स JEE Main 2021 फरवरी सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे JEE Main 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
[typography_font:14pt;" > विभिन्न विभागों में निकली बंपर नौकरियां, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स
ज्ञात है कि JEE Main 2021 की परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसकी प्रोविजनल आंसर की 1 मार्च को जारी की गई थी। इसके लिए कैंडिडेट्स अपनी आपतियां 1 मार्च 2021 से 3 मार्च 2021 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर दर्ज करा सकते थे। इस साल से JEE Main 2021 की परीक्षा एक साल में चार बार आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया है। पहले सेशन की परीक्षा फरवरी में, दूसरे सेशन की परीक्षा मार्च में, तीसरे की अप्रैल में और चौथे की परीक्षा में मई में आयोजित की जायेगी।
13 भाषाओं में होगा पेपर
नई शिक्षा नीति को देखते हुए जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। इसमें हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, मराठी, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलगु, पंजाबी, ओडिया, उर्दू भाषाओं में आयोजित होगी।
एनटीए ने JEE Main 2021 की परीक्षा के दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो 1 मार्च को खोल दी है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की आज यानी 6 मार्च 2021 को अंतिम तिथि है।
जेईई परीक्षा 2021 के चारों सत्र की एग्जाम डेट्स:
फरवरी सत्र - 23,24,25, 26 फरवरी 2021
मार्च सत्र - 15,16,17, 18 मार्च 2021
अप्रैल सत्र - 27,28,29, 30 अप्रैल 2021
मई सत्र - 24,25,26 27, 28 मई 2021
Updated on:
08 Mar 2021 08:13 am
Published on:
06 Mar 2021 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
