AIBE RESULT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 19) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर फाइनल आंसर-की देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। बार काउंसिल ने यह भी बताया कि आंसर-की में कुल 28 प्रश्नों को वापस लिया गया है, जिनमें सेट-ए, सेट-बी, सेट-सी और सेट-डी से 7-7 प्रश्न शामिल हैं।