IAS Gamini Singla Success Story: किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत के साथ ही दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास चाहिए। कुछ ऐसी ही कहानी है गामिनी सिंगला की, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए एक आरामदायक करियर को छोड़ दिया। एक साधारण परिवार से आने वाली साधारण सी लड़की ने अपनी राह खुद बनाई और सफलता पाने के लिए डटी रही।