8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT JEE Advanced 2020: आज दो पारियों में 1.6 लाख विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी परीक्षा, जानें जरुरी इंस्ट्रक्शन

IIT JEE Advanced 2020: आईआईटी प्रवेश परीक्षा IIT JEE Advanced आज दो पारियों में आयोजित की जा रही है- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से ...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 27 Sep 2020, 9:12 AM IST

JEE Advanced

JEE Advanced : शिक्षा की काशी कोटा में फिर परीक्षा केंद्र नहीं

IIT JEE Advanced 2020: आईआईटी प्रवेश परीक्षा IIT JEE Advanced आज दो पारियों में आयोजित की जा रही है- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, जेईई एडवांस 2020 को देश के 222 शहरों और लगभग 1,000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें 1,60,831 पंजीकृत उम्मीदवार शामिल होंगे।

जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड पर परीक्षा के दिन से संबं‍धित महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए हैं। उम्मीदवारों को निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और परीक्षा के दौरान उनका पालन करना चाहिए। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। भीड़भाड़ से बचने और सोशल डिस्‍टेंसिंग को बनाए रखने के लिए, जेईई एडवांस 2020 के लिए रिपोर्टिंग समय प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अलग हो सकता है।

अभ्यर्थियों को मास्क और हाथ के दस्ताने पहनने होंगे और अपना निजी हैंड सैनिटाइजर (50 मिली) लाना होगा। JEE एडवांस एडमिट कार्ड के सभी पेज, जिसमें सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी शामिल है, एक वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा स्थल पर लाना होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ एक बॉलपॉइंट पेन लाने की भी सलाह दी जाती है। परीक्षा स्थल पर पहुंचने से पहले, उम्मीदवारों को स्व-घोषणा पत्र / अंडरटेकिंग / प्रोफॉर्मा भरना होगा।

जेईई एडवांस के माध्यम से देश भर के 23 आईआईटी में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा. जेईई मेन परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले शीर्ष 2,50,000 उम्मीदवारों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी गई थी. JEE एडवांस्ड का रिजल्ट 5 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा. सीट आवंटन प्रक्रिया (JoSSA काउंसलिंग) 6 अक्टूबर से शुरू हो सकती है.