8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Board 10th 12th Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट के बारे में अहम जानकारी आई सामने, जानें कब आएंगे परिणाम

Bihar Board Result: बोर्ड की ओर से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। 20 मार्च तक सभी जिलों से टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं मंगवाई जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 17 Mar 2025, 5:47 PM IST

Bihar Board 10th 12th Result 2025

Bihar Board 10th 12th Result 2025

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद छात्र अब परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं का परिणाम 27 मार्च तक जारी किया जा सकता है, जबकि 10वीं के नतीजे 31 मार्च तक आने की संभावना है।

यह खबर पढ़ें:-UP Police Constable Result: देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानें कितना रहा कटऑफ

Bihar Board 10th, 12th Result 2025: रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया


बोर्ड की ओर से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। 20 मार्च तक सभी जिलों से टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं मंगवाई जाएंगी। इसके बाद 22 मार्च से टॉपर्स के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू होगा। 25 मार्च तक विषय विशेषज्ञों द्वारा टॉपर्स के इंटरव्यू बोर्ड कार्यालय में लिए जाएंगे, जिसके बाद अंतिम रूप से परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह खबर पढ़ें:- आपकी सैलरी दोगुनी कर सकती है ये 5 फ्री IIT कोर्स

Bihar Board Result: सबसे पहले जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट


हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड परीक्षाओं के मुकाबले सबसे पहले नतीजे घोषित करने जा रहा है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 12,92,313 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।

यह खबर पढ़ें:-REET 2025: कब तक जारी होगा REET Answer Key? ऐसे इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

Bihar Board Result: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।


12वीं या 10वीं जिसका भी परिणाम आपको देखना हो, संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।


मांगे गए जरुरी डिटेल्स को भरें और सबमिट पर क्लिक करें।


इसके बाद आपका रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा।


डाउनलोड के ऑप्शन से आप रिजल्ट को डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:-AIIMS NORCET 8: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का समय हो रहा खत्म, जल्द ऐसे करें आवेदन