
Independence Day 2024: आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ध्वजारोहण किया। भारत में कुछ ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने 10 बार से ज्यादा झंडा फहराया है। वहीं कुछ ऐसे पीएम भी रहे हैं, जिन्हें झंडा फहराने का मौका नहीं मिला। आइए, जानते हैं सबसे ज्यादा किस पीएम ने झंडा फहराया है।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से 1964 के बीच करीब 17 बार तिरंगा फहराया। वहीं इंदिरा गांधी को ये अवसर करीब 16 बार मिला है। सबसे अधिक बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड नेहरू के नाम है। वहीं दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी रही हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 के दौरान लाल किले से 10 बार तिरंगा फहराया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार 11वीं बार झंडा फहराया है। पीएम मोदी वर्ष 2014 से लगातार झंडा फहरा रहे हैं।
वहीं देश में कुछ ऐसे भी पीएम रहे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर नहीं मिला। इस लिस्ट में चंद्रशेखर का नाम आता है। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 1990 से शुरू होकर 21 जून 1991 तक चला। ऐसे में उन्हें झंझा फहराने का मौका नहीं मिला। वहीं 21 अप्रैल, 1997 को आईके गुजराल ने एचडी देवेगौड़ा का स्थान लिया और 19 मार्च, 1998 तक इस पद पर रहे थे। उन्होंने 1997 में एक बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। दो प्रधानमंत्रियों गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक) और चंद्र शेखर को तिरंगा फहराने का मौका नहीं मिला।
Updated on:
15 Aug 2024 02:56 pm
Published on:
15 Aug 2024 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
