
Online exam interview questions answers in hindi
interview Questions: आम तौर पर कुछ प्रश्न ऐसे होते हैं जो लगभग सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम्स तथा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - रॉकेट के कई स्टेज क्यों होते हैं?
यह सिद्धांत बीसवां सदी के शुरू में रूसी अध्यापक कोंस्तांतिनसिल्कोवस्की ने बनाया था कि अंतरिक्ष यात्रा के लिए कई चरण वाले रॉकेट की जरूरत होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति को पार करने के लिए एक से ज्यादा रॉकेटों की जरूरत होगी। सामान्यतया आज तीन चरणों वाले रॉकेटों से यह काम लिया जाता है। सबसे नीचे वाला रॉकेट सबसे पहले शुरू होता है। दूसरा चरण जब शुरू होता है तब तक रॉकेट की स्पीड काफी ज्यादा हो चुकी होती है। कई चरणों का फायदा यह भी है कि जैसे ही एक चरण का काम पूरा होता है, वह हिस्सा अलग हो जाता है। इससे रॉकेट का वजन कम हो जाता है। एक ही रॉकेट हो तो यात्रा के दौरान उसका वजन कम कर पाना संभव नहीं होगा।
प्रश्न (2) - मच्छर भनभनाते क्यों हैं?
मच्छरों के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनके पंख होते हैं। इन पंखों को वे तेजी से फडफ़ड़ाते हैं। इस फडफ़ड़ाने से जो आवाज होती है, वही इनका भनभनाना है। हमारी सांस के साथ बाहर निकलने वाली कार्बन डाईऑक्साइड इन्हें आकर्षित करती है। जब ये हमारे चेहरे के करीब आते हैं तब हमें इनकी भनभनाहट सुनाई पड़ती है।
प्रश्न (3) - हम अपनी आंखों से अलग-अलग रंगों को कैसे पहचानते हैं?
हमारी आंखों के रैटीना में फोटोसैप्टर सैल रंगों को पहचानते हैं। अलग-अलग प्राणियों की आंखों में अलग-अलग प्रकार के फोटोसैप्टर सैल होते हैं। ये सूक्ष्म रॉड के आकार के भी होते हैं और कोन के आकार के भी। एक इंसान के रैटीना में करीब साढ़े चार करोड़ कोन और करीब नौ करोड़ रॉड सैल होते हैं। कोन सैल तेज रोशनी में और रॉड कम रोशनी में देखने में मदद करते हैं। रंगों को पहचानने में कोन सैल की भूमिका होती है जो प्रकाश यानी स्पेक्ट्रम की अलग-अलग वेव लेंग्थ को पढ़ते हैं।
प्रश्न (4) - सीमेंट जमकर कठोर क्यों हो जाता है?
सीमेंट जल या नमी का अति सुग्राही है। नमी के कारण इसमें आंतरिक प्रतिबल उत्पन्न हो जाता है, जिससे इसमें दरार पड़ जाती है और इसकी क्षमता कम हो जाती है। बालू मिलाने से सीमेंट में आंतरिक प्रतिबल नहीं उत्पन्न होता है, जिससे सीमेंट में दरार नहीं पड़ती। पोर्टलैंड सीमेंट के आविष्कार से पहले तक जोडऩे के काम में लाए जाने वाले पदार्थ साधारण चूना और बुझा चूना होते थे। पोर्टलैंड सीमेंट का आविष्कार एक अंग्रेज मिस्त्री जोसेफ एस्पडिन ने 1824 में किया। कठोर हो जाने के गुण तथा इंग्लैंड के पोर्टलैंड स्थान में पाई जाने वाली एक शिला के नाम पर इसका नाम ‘पोर्टलैंड’ सीमेंट पड़ा।
प्रश्न (5) - क्या मछलियां और पानी के जीव-जन्तु भी सोते हैं?
अन्य जीवों की तरह मछलियां भी सोती हैं, पर उस तरह नहीं जैसा हम समझते हैं। उसकी आंख की पुतलियां बंद नहीं होतीं तो हमें लगता है कि वे जागती रहती हैं।
Published on:
21 Nov 2019 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
