जो स्टूडेंट्स 12वीं क्लास पास कर चुके हैं, वे ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि बैचलर डिग्रीधारक उम्मीदवार पोस्टग्रेजुएट डिग्री के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा, फार्मेसी, यूनानी, मेडिसिन, नर्सिंग, विज्ञान, कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, प्रबंधन, लॉ, आदि कोर्सेस के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने प्रिंट, टीवी और प्रसारण मीडिया को ध्यान में रखते हुए इस साल से पत्रकारिता और जन संचार में तीन वर्षीय स्नातक कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स में 50 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन विभाग यह कोर्स करवाएगा।