JEE Advanced Admit Card 2020: ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Advanced) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह जेईई एडवांस परीक्षा पोर्टल, jeeadv.ac.in पर अपने जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस हॉल टिकट 27 सितंबर को सुबह 9 बजे तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।