एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, 22 नवंबर तक कैंडिडेट्स JEE Main 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी जब आवेदन शुल्क जमा कर लिया गया हो। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक बंद हो जाएगा। वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए 26 और 27 नवंबर तक लिंक सक्रिय रहेगा।