21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Main 2026 Topper : जेईई मेन में बेटियों ने दिखाया दम, मल्लावरपु आसना बनीं फीमेल टॉपर, राजस्थान की दो बेटियों ने टॉप-5 में बनाई जगह

JEE Main Result 2026: जेईई मेन में तेलंगाना की मल्लावरपु आसना ने 99.99 परसेंटाइल के साथ लड़कियों में देश टॉप किया है। जानिए क्या रही उनकी ऑल इंडिया रैंक और साथ ही देखें टॉप-5 महिला टॉपर्स की लिस्ट।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 21, 2026

JEE Main 2026 female toppers list, Mallavarapu Aasna JEE Main rank, female performance in JEE Main 2026,JEE Main Result 2026, jeemain.nta.nic.in

JEE Main Result 2026 Female Topper List (Image- Freepik)

JEE Main 2026 Topper : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 के दूसरे सत्र के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। परीक्षा परिणामों में भले ही 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले सभी 26 उम्मीदवार छात्र (पुरुष) रहे हों, लेकिन छात्राओं ने भी कड़ी टक्कर देते हुए 99.99 परसेंटाइल के क्लब में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

तेलंगाना की मल्लावरपु आसना 99.998 परसेंटाइल के साथ देशभर की महिला उम्मीदवारों में पहले स्थान पर रही हैं। आसना ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 66 हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की है।

ये हैं देश की टॉप-5 फीमेल टॉपर

देशभर में शानदार प्रदर्शन करने वाली टॉप-5 छात्राओं की लिस्ट इस तरह है:

  • मल्लावरपु आसना (तेलंगाना): 99.998 परसेंटाइल (महिला वर्ग में पहली रैंक)
  • आशी ग्रेवाल (हरियाणा): 99.996 परसेंटाइल
  • सौम्या गुप्ता (राजस्थान): 99.996 परसेंटाइल
  • आरोही देशपांडे (राजस्थान): 99.996 परसेंटाइल
  • देवन्या राणा (दिल्ली-एनसीटी): 99.996 परसेंटाइल

राजस्थान की दो बेटियां टॉप-5 में शामिल

राजस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि देश की टॉप-5 महिला टॉपर्स में प्रदेश की दो बेटियों, सौम्या गुप्ता और आरोही देशपांडे ने अपनी जगह पक्की की है। इन दोनों छात्राओं ने 99.996 परसेंटाइल हासिल कर यह साबित कर दिया है कि वे देश के किसी भी बड़े इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश पाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

100 परसेंटाइल क्लब में नहीं मिल पाई जगह

इस साल के परिणामों का एक पहलू यह रहा कि पूरे देश में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले सभी 26 टॉपर पुरुष हैं। पिछले सालों के मुकाबले इस बार छात्राओं का प्रदर्शन परसेंटाइल के मामले में काफी बेहतर रहा है, लेकिन शीर्ष स्कोर (100 परसेंटाइल) तक कोई भी छात्रा नहीं पहुंच सकी। एनटीए के आंकड़ों के अनुसार, इस साल महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी और उनके औसत स्कोर में भी काफी सुधार देखा गया है।

कट-ऑफ में हुई भारी बढ़ोतरी

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्रता कट-ऑफ में पिछले वर्षों के मुकाबले इजाफा देखा गया है। सामान्य श्रेणी के लिए इस बार कट-ऑफ 93.41 परसेंटाइल रही है, जबकि 2025 में यह 93.10 और 2024 में 93.23 थी। अन्य श्रेणियों की बात करें तो ईडब्ल्यूएस के लिए 82.41, ओबीसी के लिए 80.92, एससी के लिए 63.91 और एसटी के लिए 52.01 कट-ऑफ निर्धारित की गई है। शीर्ष 2.5 लाख सफल अभ्यर्थी अब आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।