9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनटीए ने बताई JEE MAIN के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट, जानें पूरी जानकारी

कोरोना वायरस के कारण जेईई मेंस अप्रैल परीक्षा की तारीख को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में छात्र इंतजार कर रहे हैं कि परीक्षा का आयोजन और एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
एनटीए ने बताई JEE MAIN के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट, जानें पूरी जानकारी

jee main exam postponed due to coronavirus

कोरोना वायरस के कारण जेईई मेंस अप्रैल परीक्षा की तारीख को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में छात्र इंतजार कर रहे हैं कि परीक्षा का आयोजन और एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा। वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा 31 मार्च को की जाएगी।

आपको बता दें, पहले जेईई मेंस का परीक्षा 5, 7, 9, 11 अप्रैल , 2020 को होनी थी. एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'जेईई मेन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा 31 मार्च को की जाएगी. बता दें, एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। छात्रों को उम्मीद है तारीख की घोषणा 31 मार्च तक कर दी जाएगी। जेईई मेंस जनवरी सत्र के लिए कुल 9,21,261 छात्रों ने रजिस्ट्रर किया था।

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से सिर्फ जेईई मेंस परीक्षा ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग परीक्षा, नीट, सीबीएसई बोर्ड, यूपीएससी इंटरव्यू समेत कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, बता दें, इस कोर्स के जरिये उम्मीदवार देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में चलाए जा रहे BE, B.Tech. B.Arch जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं. बता दें कि जेईई मेन की परीक्षा हर साल आयोजित कराई जाती है. ये परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। जेईई मेन परीक्षा के माध्यम से 12वीं पास स्टूडेंट्स को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाख‍िला मिलता है। इस परीक्षा में 12वीं के वो छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने इस साल परीक्षा दी है।


ऐसे देखें- जेईई मेन 2020 एडमिट कार्ड

स्टेप 1-सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- यहां होम पेज पर बायीं ओर दिख रहे JEE Main 2020 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- यहां पर April JEE (MAIN) 2020 एप्लीकेशन फॉर्म पर क्ल‍िक करना होगा।

स्टेप 4 - इसके बाद Application No, Password और Enter Security Pin की जगह डिटेल देनी होगी. भरना होगा।

स्टेप 5- अब SIGN IN पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड देखकर इसे डाउनलोड-प्रिंट करके रखें।