
JEE Main Session 1
JEE Main Session 1 के लिए Answer Key जारी कर दिया गया था। Answer Key की बात करें तो इस साल परीक्षा से जुड़े 12 सवाल ड्रॉप किए गए हैं। जेईई-मेन 2025 परीक्षा में 12 सवालों को गलत पाए जाने के कारण फाइनल आंसर-की से हटाना पड़ा, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इतने अधिक सवाल पहले कभी हटाए नहीं गए थे। इस घटना से National Testing Agency (NTA) पर कई सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि जेईई-मेन में कुल सवालों की संख्या 90 से घटाकर 75 कर दी गई थी, लेकिन गलत सवालों की दर बढ़कर लगभग 1.6% हो गई, जबकि पहले यह आंकड़ा 0.6% के करीब होता था। इस बार हटाए गए सवालों की संख्या से एनटीए की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। एजेंसी की तरफ से इस बार में कोई भी जवाब अभी तक नहीं दिया गया है।
पिछले सालों की तुलना में इस बार JEE Main में आउट ऑफ सिलेबस सवाल शामिल होने के आरोप एनटीए की विश्वसनीयता को और कमजोर करते हैं। पिछले सालों में कई बार ऐसी आंसर-की आई थीं जिनमें कोई गलती नहीं थी। 2024 के पहले सेशन में छह और दूसरे सेशन में चार सवाल हटाए गए थे, जो अब तक की अधिकतम संख्या थी। इसके विपरीत, 2025 के पहले सेशन में 12 सवाल हटाए जाने का आंकड़ा सबसे अधिक है।
एनटीए ने अपने बयान में दावा किया कि 2023, 2024 और 2025 के पहले सेशन में छह-छह सवाल गलत पाए गए थे, लेकिन 2025 की फाइनल आंसर-की में हटाए गए सवालों की संख्या इससे दोगुनी है। पिछले सालों के आंकड़ों की बात करें तो 2023 के पहले सेशन में पांच, और 2022 के पहले और दूसरे सेशन में क्रमशः चार और छह सवाल गलत होने के कारण हटाए गए थे। 2021 की परीक्षाओं में कोई सवाल नहीं हटाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA ने इसे लेकर सफाई देते हुए कहा था कि "कम आपत्तियां और कम गलतियां इस बात का प्रमाण हैं कि एनटीए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।" लेकिन बढ़ती गड़बड़ियों ने छात्रों और विशेषज्ञों के बीच एक सवाल खड़े कर दिए हैं।
Updated on:
13 Feb 2025 12:34 pm
Published on:
10 Feb 2025 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
