
JNVs Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति यानी एनवीएस (NVS) जल्द ही जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और कक्षा 9वीं की परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
नवोदय विद्यालय समिति ने पूर्व में जो आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था, उसमें कहा गया था कि रिजल्ट की घोषणा फरवरी में की जाएगी। हालांकि तारीख और समय की घोषणा तो नहीं की गई थी, लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।
कक्षा 6 के लिए परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 9 के लिए परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की गई थी। इन दोनों ही कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्रों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से करीब 50 हजार छात्रों का JNVs के लिए होगा।
JNVs का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां छात्र अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने के बाद रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद इस प्रोसेस की मदद से देखें रिजल्ट-
-सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं
-होमपेज पर कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए JNVST रिजल्ट लिंक खोजें और उसपर क्लिक करें
-अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
-फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें
-इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें
यह भी पढ़ें- ये 5 IIT हैं JEE Toppers की पहली पसंद
रिजल्ट जारी होने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा पास करने वाले छात्रों को डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए छात्रों को आधार कार्ड, पिछले साल की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र आदि तैयार रखना होगा।
Updated on:
18 Feb 2025 04:37 pm
Published on:
18 Feb 2025 04:37 pm
