रांची के 13 सेंटर्स पर जेपीएससी jpsc की परीक्षा हुई। 14 साल के बाद जेपीएससी की ओर से नियुक्ति परीक्षा ली गयी है। इस परीक्षा में आठ हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए। इसके परीक्षा दो पारियों में ली गई। पहली सुबह 10 से दिन के एक बजे तक और दूसरी सीटिंग दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक। जेपीएससी ने डिप्टी कलक्टर के 50 पदों के लिए परीक्षा ली गई है।
दो बार बढ़ी डेट
आयोग ने 23 नवंबर, 2019 को यह परीक्षा लेने का निर्णय लिया। इस बीच उम्मीदवारों ने आयोग से आग्रह किया कि विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा में शामिल होना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए आयोग ने परीक्षा स्थगित कर 29 दिसंबर, 2019 की तिथि निर्धारित की थी। पुन: 29 दिसंबर को सरकार की ओर से शपथ ग्रहण समारोह के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।