केरल राज्य में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा सीईई केरल द्वारा आयोजित की जाती है। केरल के अलावा दिल्ली, मुंबई, दुबई में इसके केंद्र हैं। इस परीक्षा में प्रवेश लेने के लिए वे ही छात्र सम्मलित हो सकते है जिन्होनें कक्षा 12 में 45 प्रतिशत अंकों के परीक्षा पास की हो, वे लोग ही केईएएम 2021 के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे। लेकिन एचएसई स्तर पर भौतिकी और गणित का पेपर होना सभी के लिए अनिवार्य हैं। छात्र रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी या जीव विज्ञान में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा KEAM के लिए आवेदन करने और उपस्थित होने के लिए एसटी / एससी / एसईबीसी / पीडब्ल्यूडी के व्यक्तियों को अंकों के लिए 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।