सीईई केरल ( CEE Kerala ) की आधिकारिक नोटिस के मुताबिक भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए केईएएम पेपर वन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक और गणित का पेपर 2 दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। एग्जाम पेन और पेपर प्रारूप में होगा। छात्रों को प्रत्येक पेपर के तहत 120 प्रश्नों को सॉल्व करना होगा। इनमें से प्रत्येक में चार अंक होते हैं। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। जो छात्र कक्षा 12 में 45 प्रतिशत अंकों के साथ प्रवेश लेने में सक्षम हुए हैं वे केईएएम 2021 के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे। लेकिन एचएसई स्तर पर भौतिकी और गणित का पेपर होना सभी के लिए अनिवार्य हैं। छात्र रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी या जीव विज्ञान में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।