बैंक लोन की राशि 4 लाख रुपए से ज्यादा के होने भारत में पढ़ाई करने पर 5 और विदेश में पढ़ाई के लिए 15 फीसदी मार्जिन मनी काटते हैं। ये मार्जिन मनी स्टूडेंट्स को देनी होती है। जो स्टूडेंट्स इतनी रकम का इंतजाम खुद नहीं कर सकते, उनका लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाता है। एजुकेशन लोन में एकोमोडेशन चार्जेज, बुक्स और इक्विपमेंट खरीदने का खर्च, एग्जामिनेशन और लाइब्रेरी फीस, ट्रैवल का खर्च और छात्र के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम शामिल होते हैं। 4 लाख रुपए तक के लोन के लिए सिक्युरिटी की जरूरत नहीं पड़ती। 4 से 7.5 लाख रुपए तक के लोन के लिए लोन वैल्यू की 100 फीसदी थर्ड-पार्टी गारंटी की जरूरत होती है। अगर आपके लोन की वैल्यू 7.5 लाख रुपए से ज्यादा है, तो इसके लिए सिक्युरिटी देनी होगी।