KSEEB Class 12 result 2021: कर्नाटक प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने द्वितीय पीयूसी ( प्री यूनिवर्सिटी क्लास ) परिणाम 2021 तिथि जारी कर दी है। कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड ( KSEEB ) की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक कक्षा 12वीं का परिणाम 20 जुलाई, 2021 को शाम चार बजे घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वे केएसईईबी की आधिकारिक साइट kseeb.kar.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। नजीते अन्य वेबसाइट karresults.nic.in, pue.kar.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।