
FMGE Registration 2024: यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें FMGE दिसंबर परीक्षा का इंतजार है तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 28 अक्टूबर को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) दिसंबर 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख बेहद करीब है। सभी कैंडिडेट्स 18 नवंबर की रात 11:55 तक अप्लाई कर दें।
विदेश से एमबीबीएस की डिग्री (MBBS Degree) हासिल करने वाले भारतीय छात्र यदि भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो उन्हें FMGE परीक्षा देनी पड़ती है। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है, एक जून और एक दिसंबर। इस बार ये परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित की जाएगी और परिणाम 12 फरवरी तक घोषित किए जाएंगे।
कैंडिडेट्स को एफएमजीई परीक्षा का फॉर्म एडिट करने की सुविधा दी जाएगी। कैंडिडेट्स के लिए एडिट विंडो 21 नवंबर से 25 नवंबर के बीच खुले रहेंगे। फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान जैसे डिटेल्स सुधारे जा सकते हैं। इन्हें एडिट करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 दिसंबर से 9 दिसंबर का समय दिया जाएगा। एफएमजीई दिसंबर 2024 के एडमिट कार्ड 8 जनवरी को जारी किए जाएंगे।
Published on:
01 Nov 2024 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
