दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि वह चाहते हैं कि छात्र संस्कृत को परीक्षा के लिए नहीं बल्कि समझने व सीखने के लिए पढ़ें क्योंकि इस भाषा में बहुत सी सुंदर बातें कही गईं हैं। संस्कृत में एक स्कूल स्तरीय प्रतिस्पर्धा के बाद छात्रों को संबोधन के दौरान सिसोदिया ने कहा, इस भाषा की सुंदरता यह है कि जो इसे समझते हैं, वे कभी किसी के मार्ग में बाधा नहीं बनते। यह उन वजहों में से एक कारण है जिससे मैं चाहता हूं कि लोग इस भाषा को समझें।