हाई कोर्ट (High Court) ने महाराष्ट्र सरकार से यह भी पूछा है कि सरकार ने कक्षा 10वीं की परीक्षा (Maharashtra SSC Exam 2021) को रद्द करने का फैसला क्यों लिया, और कक्षा 12वीं के लिए इस तरह का फैसला क्यों किया? अदालत ने इसे भेदभाव बताया। हाई कोर्ट ने कहा, “छात्र, जो हमारे देश और राज्य का भविष्य हैं, उन्हें इस तरह से हर साल बिना परीक्षा दिए पदोन्नत नहीं किया जा सकता है। हमें उनके भविष्य की चिंता है।”