28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएमएस मेडिकल कॉलेज को देश के टॉप 35 कॉलेजों में भी नहीं मिली जगह : यहाँ पढ़ें

Medical College Ranking एम्स नई दिल्ली में हुआ देश के 35 कॉलेजों पर सर्वे
2 min read
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Jun 05, 2018

Medical College Ranking

Medical College Ranking

Medical College Ranking मेडिकल कॉलेजों की गुणवत्ता को लेकर एम्स नई दिल्ली की ओर से देशभर में सर्वे किया गया । जिसमें एसएमएस मेडिकल कॉलेज सहित राजस्थान से एक भी मेडिकल कॉलेज टॉप दस में जगह नहीं बना पाया। इस सर्वे में देश के 35 कॉलेजों को चुना गया, उन 35 में भी एसएमएस शामिल नहीं है। गौर करने लायक यह भी है कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज मरीजों की संख्या और पलंगों की संख्या के जिहाज से देश का सबसे बड़ा कॉलेज है। इसमें एम्स नई दिल्ली को पहला स्थान दिया है।

फिर दावा कैसे ?
यह सूची एम्स नई दिल्ली के एक प्रोफेसर की ओर से जारी की गई है, जो वेब पर भी उपलब्ध है। जबकि एसएमएस मेडिकल कॉलेज लगातार एसएमएस को टॉप टेन में बताता रहा है। अब कॉलेज प्रशासन का कहना है कि शोध संस्थानों में हम टॉप टेन में नहीं होंगे। लेकिन सरकारी कॉलेजों में हम टॉप टेन ही नहीं, बल्कि टॉप 5 में हैं।

देश के टॉप टेन मेडिकल कॉलेज Medical College Ranking
एम्स नई दिल्ली , क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सीएमसी, वैल्लोर ,आर्मड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी), पुणे, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी), नई दिल्ली, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च पांडिचेरी, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी , यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस यूसीएमसी दिल्ली, लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली, किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल एंड सेठ गोरधनदास संडरेड्स मेडिकल कॉलेज मुंबई

एसएमएस गुणवत्ता में कौनसे स्थान पर है ? top medical college in india
जवाब : हम देश के टॉप टेन में हैं, यहां सुविधाओं और उच्च स्तरीय उपचार का विकास हो रहा है, जो देश के किसी कॉलेज में नहीं है।
क्त एक अध्ययन और उसकी सूची है, जिसमें एसएमएस कहीं नहीं है
जवाब : हां, शोध संस्थानों से तुलना करें तो हम नहीं होंगे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तो अब हम संभवतया टॉप 5 में आ गए हैं।
क्त टॉप टेन या टॉप 5 में आने का कोई अध्ययन या कोई रैंकिंग हैं आपके पास
जवाब : ऐसा कुछ अध्ययन तो नहीं है, लेकिन हमारे काम का अध्ययन करवा लिया जाए, हम टॉप 5 में ही निकलेंगे।