
MP Guest Teachers
MP Teacher Bharti 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने शिक्षकों के 10,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में करेक्शन की सुविधा 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक उपलब्ध होगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 से किया जाएगा। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।
यह भर्ती मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के तहत विभिन्न पदों के लिए होगी। इसमें माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल, संगीत-गायन/वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत-गायन/वादन, नृत्य) शामिल है। सबसे ज्यादा माध्यमिक शिक्षक (विषय) के लिए भर्ती की जानी है। इस पद के लिए कुल 7929 भर्तियां की जानी है। बाकि भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
इस भर्ती के लिए योग्यताओं की बात करें तो माध्यमिक शिक्षक के लिए स्नातक डिग्री संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ होना अनिवार्य है। शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय बीएड डिग्री या समकक्ष भी होना चाहिए। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक के लिए 12वीं के साथ प्रारंभिक शिक्षा में चार वर्षीय बीएलएड या समकक्ष योग्यता। इसके साथ ही बीए बीएड/बीएससी बीएड वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अभ्यर्थियों का माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (2018/2023) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
यह खबर भी पढ़ें:-Rinku Singh And Priya Saroj दोनों के पास हैं ये सारी डिग्रियां
इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम उम्र अनारक्षित वर्ग के पुरुष के लिए 40 वर्ष और एमपी की मूल निवासी महिलाएं और आरक्षित वर्ग के लिए 45 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से होगी। चयनित उम्मीदवारों को 25,300 से 32,800 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क 500 रूपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन (एमपी निवासी) को 250 रूपये का शुल्क देना होगा।
Published on:
18 Jan 2025 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
