NEST 2021: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई के परमाणु उर्जा विभाग – सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेस (UM-DAE-CEBS), मुंबई में 5 वर्ष के एकीकृत एमएससी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। उम्मीदवार 20 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नेस्ट 2021 प्रवेश परीक्षा पोर्टल, nestexam.in पर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।