
Tree Plantation
पर्यावरण संरक्षण में स्कूली विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक अनूठी पहल के तहत हरियाणा सरकार ने पेड़ लगाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को हर छह माह के अंतराल पर तीन साल के लिए 50-50 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की पांच पर्यावरण अनुकूल योजनाओं की प्रगति की मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री ओ पी धनखड़, वन मंत्री राव नरबीर सिंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल भी उपस्थित थे।
फैसले के तहत प्रत्येक जीवित पेड़ के लिए विद्यार्थी को यह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि बुधवार से ही राज्य सिविल सचि वालय में एक बारगी उपयोग वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलों की जगह कांच की पानी की बोतलों का इस्ते माल किया जाएगा जो बार-बार इस्ते माल की जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने हाल ही में प्रदेश के सर कारी कार्यालयों में एकल उप योग वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलों के इस्ते माल पर रोक लगा दी थी।
बैठक में बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग दस जुलाई से एक राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान शुरू करेगा जिसमें सरकारी और निजी स्कूलों के छठी से 12 वीं कक्षा के विद्यार्थी अपने घर परिसर या किसी भी सार्व जनिक जगह पर कम से कम एक पेड़ लगाएंगे तथा इनका तीन साल तक रख रखाव सुनिश्चित करेंगे। पेड़ के जीवित रहने पर विद्यार्थियों को उक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने पाइप लीकेज तथा खुले पाईपों से पानी की बरबादी रोकने के लिये सभी गांवों में ऐसे खुले पाईपों पर नल लगाने के भी निर्देश दिए। यह अभियान 31 दिसम्बर तक जारी रहेगा।
Published on:
20 Jun 2018 12:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
