यह सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 1 लाख और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 50,000 रुपए है।इस साल सरकार ने सरकारी कॉलेजों की सीटों के लिए 65,100 रुपए फीस तय की है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआईसी) कॉलेजों में यह फीस 1,10,100 रुपए है। निजी कॉलेजों में सरकारी कोटे की सीटों के लिए फीस 1,54,321 रुपए से लेकर 6,09,834 रुपए तक है। निजी कॉलेजों में निजी कोटे की सीटों के लिए फीस 8,11,285 रुपए से लेकर 25,15,750 रुपए तक है। प्रबंधन और एनआरआइ कोटे की सीटों के लिए फीस 26,62,700 रुपए से लेकर 45,15,750 रुपए प्रति वर्ष है।