UGC-NET exam 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूजीसी नेट/जेआरएफ दिसंबर 2020 का सर्कुलर जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।