योजना के तहत, सरकार आईटीआई कोर्स करने वाले प्रत्येक छात्र को 23,600 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी। सरकार सरकारी संस्थानों में पॉलीटेक्निक और डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों को भी 23,600 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। 2018-19 अकादमिक सत्र के लिए 1,878 लाभार्थियों के बैंक खातों में 1.09 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जमा करा दी गई है।