15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Alert : कोरोनावायरस ने 29 करोड़ छात्रों को किया स्‍कूलों से दूर

संयुक्त राष्ट्र की शिक्षा एजेंसी यूनेस्को के अनुसार, 13 देशों में 290 मिलियन 29 करोड़ से अधिक छात्रों को कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण स्कूलों से दूर का दिया है। यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ुले के अनुसार वर्तमान शैक्षिक व्यवधान का वैश्विक स्तर और गति बढ़ रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Rangey

•

Updated: 7 Mar 2020, 6:09 PM IST

Coronavirus Alert : कोरोनावायरस ने 29 करोड़ छात्रों को किया स्‍कूलों से दूर

Over 290 mn students' education disrupted after coronavirus outbreak

संयुक्त राष्ट्र की शिक्षा एजेंसी यूनेस्को के अनुसार, 13 देशों में 290 मिलियन 29 करोड़ से अधिक छात्रों को कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण स्कूलों से दूर का दिया है। यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ुले के अनुसार वर्तमान शैक्षिक व्यवधान का वैश्विक स्तर और गति बढ़ रही है। अस्थायी स्कूल स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों के कारण बंद हो जाते हैं और अन्य संकट नए पैदा हो रहे हैं। यूनेस्को का अनुमान है कि, अगर देश राष्ट्रव्यापी स्कूल बंद कर देते हैं, तो 180 मिलियन से अधिक बच्चों को स्कूल जाने से रोका जाएगा। कोरोनावायरस अब तक 80 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। कोरोना वायरस फैलने की वजह से कई देशों में स्‍कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारत की राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा में भी कोरोना वायरस की वजह से 3 स्‍कूलों को बंद कर दिया गया है।

आधिकारिक यूनेस्को के आंकड़े बताते हैं कि प्रभावित अधिकांश शिक्षार्थी चीन (23,30,00,000 से अधिक) में हैं, इसके बाद जापान (लगभग 1,65,00,000) और ईरान (1,45,00,000 से अधिक) हैं।

कोरोना वायरस से अब तक 95,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। दुनिया भर में इस जानलेवा वायरस से 3,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अब तक यह कुल 80 देशों में पहुंच गया है। बता दें कि वैश्विक मौतों और संक्रमणों का अधिकांश हिस्सा चीन में है, जहां के शहर वुहान से यह अन्‍य देशों से फैला। यहां कई शहरों को अस्थायी रूप से अन्‍य शहरों से काट दिया गया है। कई शहरों में कारखानों और स्कूलों को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।