पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात लोगों ने लड़कियों के दो स्कूलों में आग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पिशीन जिले में स्थित दो स्कूलों में मंगलवार रात आग लगाई गई। घटना के दौरान स्कूल बंद थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति स्कूलों की इमारत में आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने हालांकि इस घटना में आतंककारियों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया है।