परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम (Pariksha Pe Charcha 2025) के जरिए पीएम मोदी स्कूल स्टूडेंट्स से संवाद करते हैं। इस बार इसमें पीएम मोदी के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, सद्गुरु, मैरी कॉम और अवनी लेखरा जैसी मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सद्गुरु, दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम और अवनी लेखरा के रिकॉर्डेड वीडियो चलाए जाएंगे। इन सब से बच्चें स्ट्रेस को मैनेज करने के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के हुनर को सीख सकेंगे।