9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबिल जारी, ये है पूरा शेड्यूल

तीन सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, 3 सितंबर से 26 सितंबर तक होंगे एग्जाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 9 Aug 2020, 8:47 AM IST

2018_11image_15_02_043546610board-exams-647.jpg

MP board

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दसवीं और बारहवीं कक्षा की मार्च मई 2020 परीक्षा का टाइम टेबिल जारी कर दिया गया है। सैकेंडरी की परीक्षा 3 सितंबर से शुरू होगी और 22 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। वहीं सीनियर सैकेंडरी की परीक्षा 3 सितंबर से 26 सितंबर तक होगी।

परीक्षा का आयोजन एक पारी में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगा। सैकेंडरी कक्षा की पहले दिन सिंधी विषय की जबकि सीनियर सैकेंडरी कक्षा की पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा का परिणाम अंतिम विषय की परीक्षा होने के छह सप्ताह बाद घोषित कर दिया जाएगा।

ये है पूरा टाइम टेबिल
तारीख - विषय (सैकेंडरी) - विषय (सीनियर सैकेंडरी)
3 सितंबर - सिंधी - हिंदी
4 सितंबर - राजस्थानी - गृह विज्ञान
5 सितंबर - गणित - चित्रकला सैद्धांतिक
7 सितंबर - डाटा एंट्री वर्क - पर्यावरण विज्ञान
8 सितंबर - मनोविज्ञान - समाजशास्त्र
9 सितंबर - विज्ञान - अंग्रेजी
10 सितंबर - हिंदी - कम्प्यूटर विज्ञान
11 सितंबर - व्यवसाय अध्ययन - भूगोल
12 सितंबर - चित्रकला सैद्धांतिक - जीव विज्ञान
14 सितंबर - भा. संस्कृति विरासत - डाटा एंट्री वर्क
15 सितंबर - सामाजिक विज्ञान - रसायन विज्ञान
16 सितंबर - गृहविज्ञान - भौतिकी
17 सितंबर - अर्थशास्त्र - इतिहास
18 सितंबर - अंग्रेजी - व्यवसाय अध्ययन
19 सितंबर - संस्कृत - राजनीति विज्ञान
21 सितंबर - पंजाबी - उर्दू
22 सितंबर - उर्दू - अर्थशास्त्र
23 सितंबर - . - संस्कृत
24 सितंबर - . - गणित
25 सितंबर - . उर्दू
26 सितंबर - . - लेखाशास्त्र